फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सभी बैंक शाखाओं का खुलना अनिवार्य, दोपहर दो बजे तक होंगे काम

Thu, 02 Apr 2020 03:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन

हिमाचल में शुक्रवार से सभी बैंकों की शाखाओं का खुला रहना अनिवार्य कर दिया है। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बैंकों में कामकाज होगा। जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारी दोपहर दो बजे का समय बढ़ाकर शाम चार तक कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि को लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। उधर, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सरकार के आदेशों पर सभी बैंकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि बैंक शाखाओं का खुला रहना सुनिश्चित किया जाए। लोगों को पैसे लेने में कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी प्रावधान किए जाएं। बैंकरों को कर्फ्यू पास दिए जाएं, जिससे उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में बाधा न आए। एटीएम में पर्याप्त करेंसी नोट उपलब्ध करवाई जाए।

जिला प्रशासन से बैंकों और एटीएम में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। बैंक प्रबंधक अगर अपने स्तर पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करवा सकते हैं तो नजदीकी पुलिस थाना से मदद ली जाए। सरकार ने बैंकिंग कोरेसपोंडेंटस को भी कर्फ्यू पास उपलब्ध करवाने को कहा है।
विज्ञापन


लोगों को उनके घर पर विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बैंकिंग कोरसपोंडेंटस को नियुक्त किया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि सरकार के निर्देशों से सभी बैंकों को अवगत करवा दिया गया है। इस संकट के समय में सभी बैंक सरकार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें