फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दोपहिया चालकों का पुराना रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, आदतन नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द

Sun, 22 Nov 2026 05:22 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस अब यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले दोपहिया चालकों के पुराने रिकॉर्ड खंगालेगी। आदतन नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करवाने के लिए मामले संबंधित प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों का अब पुलिस पुराना रिकॉर्ड खंगालेगी। आदतन नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करवाने के लिए मामले संबंधित प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस का विशेष ध्यान तेज रफ्तार से वाहन चलाकर जान जोखिम में डालने वाले युवाओं पर रहेगा। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने, गलत ओवरटेक करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई होगी। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना है।

नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों की जवाबदेही
पुलिस मुख्यालय ने नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को भी विशेष अभियान में शामिल किया है। यदि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या स्कूटी चलाने के लिए देते हैं, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में वाहन मालिक और अभिभावक की जवाबदेही तय करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें