हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह रविवार को राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में वह विश्वविद्यालय के 31 गोल्ड मेडलिस्टों को मेडल प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां भी प्रदान की जाएंगी। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश न्यायालय के न्यायाधीश भी शामिल रहेंगे।
सीयू के कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने बताया कि 10वें दीक्षांत समारोह के लिए करीब 486 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें 31 गोल्ड मेडलिस्ट शामिल हैं। समारोह में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले 48 शोधार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
गोल्ड मेडल से ये होंगे सम्मानित
10वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल के साथ स्नातकोत्तर कार्यक्रम में सुरभि दिवाकर, प्राज्वी शर्मा, सुष्मिता दास, श्रीमोयी घोषाल, सिद्धार्थ शेखर सिंह, चांदनी शर्मा, सुखपाल सिंह, पटात्री जाना, कौशिक पॉल, जैसमीन शर्मा, रीतू, शिवाली शर्मा, अनंत यादव, दलजीत कौर, नितिन सोनी, आकृति शर्मा, हिमानी, यामिनी, कोमल कुमारी, मानसी तिवारी, शबनम नारियाल, सभ्या भल्ला, कृतिका, प्रकाश चंद और श्रेतिका ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा यूजी (स्नातक) गोल्ड मेडलिस्ट में मोनिका, हिमांशु पाल, विवेक कुमार और हितेश मन्हास का नाम शामिल है।