फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पुलिस टीम पर हमला; पथराव कर तस्कर को भगा ले गए, 30 पर एफआईआर दर्ज

Mon, 12 Jan 2026 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।

सार

 चुराह उपमंडल में शनिवार रात कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए भीड़ ने चंबा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) पर हमला कर 1.42 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी को छुड़ा लिया। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार रात कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए भीड़ ने चंबा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) पर हमला कर 1.42 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी को छुड़ा लिया। झज्जाकोठी मार्ग पर शनेड़ा नाला के पास लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की, गालीगलौज और सरकारी वाहन पर पथराव किया। पुलिस ने इस मामले में शलेला बाड़ी पंचायत की प्रधान नीलमा, लोभी और प्रकाश निवासी भमनोता सहित कुल 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दो घंटे बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया
हालांकि, लोगों की भीड़ की ओर से छुड़ाए गए आरोपी को दो घंटे बाद ही देर रात पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जिन 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से 27 आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने तीसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसआईयू के प्रभारी गगनदीप सिंह की शिकायत के अनुसार टीम ने शनिवार रात शनेड़ा नाला क्षेत्र में सुभाष चंद निवासी भमनोता को 1.42 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा था। इसी दौरान करीब 30 लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए आरोपी को छुड़ाकर भगा ले गए। जाते-जाते भीड़ ने सरकारी वाहन पर पत्थर बरसाकर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद तीसा थाना पुलिस की मदद से विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग निकले आरोपी को देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी नामजद आरोपियों को जल्द थाने में तलब कर पूछताछ की जाएगी। - विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें