साथ ही स्टूडेंट एसोसिएशन को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है। क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव चार साल तक एसोसिएशन के चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही परीक्षाओं से 2021 का एमबीबीएस बैच गायब था। 15 दिसंबर को उनकी परीक्षाएं शुरू हुई थी, जो कि 31 दिसंबर तक चलीं। यह परीक्षाएं यूनिवर्सिटी की नहीं होती, लेकिन एनएमसी के तहत इन्हें देना सभी प्रशिक्षुओं के लिए अनिवार्य होता है। वहीं, 2025 का 120 का बैच भी छुट्टी पर चला गया। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने बताया कि अनुशासन समिति की सिफारिश पर प्रशिक्षुओं पर कार्रवाई की गई।