फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: रजत पूरी करने वाला था दौड़, गश खाकर गिरा, मौत

Fri, 15 Sep 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मैदान में कांस्टेबल भर्ती के दौरान दौड़ लगा रहा एक युवक गश खाकर गिर गया। उसे धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक सांस की बीमारी से पीडि़त था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी कांगड़ा डा. रमेश छाजटा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सदर थाना धर्मशाला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन दिनों धर्मशाला पुलिस मैदान में कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रजत (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी कुठेड़, तहसील जवाली वीरवार सुबह कांस्टेबल पद के लिए ग्राउंड टेस्ट देने धर्मशाला पहुंचा हुआ था। 
विज्ञापन

अंतिम राउंड में अचानक गश खाकर गिरा

पुलिस ने शाम को आखिरी ग्रुप की दौड़ लगवाई। इसमें रजत भी भाग ले रहा था। दौड़ का अंतिम राउंड लगभग पूरा ही होने वाला था कि अचानक रजत गश खाकर मैदान में गिर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने उसे तत्काल एंबुलेंस से क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला पहुंचाया।

यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. रमेश छाजटा ने पुलिस भर्ती के दौरान युवक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी है तो छिपाएं नहीं। बता दें कि पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट होने के बाद पास अभ्यर्थियों को मेडिकल करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें