फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय कुंडू दिल्ली गए तो डीजीपी की दौड़ में होंगे ये आईपीएस अधिकारी

Tue, 20 Jul 2021 12:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के डीजीपी से इसके लिए आवेदन मांगे थे। अभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लेकिन सूबे में कुंडू के बाद नए डीजीपी के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के पद पर नए अफसर की नियुक्ति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। वर्तमान डीजीपी संजय कुंडू ने सरकार से अनुमति लेकर केंद्र में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के पद के लिए आवेदन कर दिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के डीजीपी से इसके लिए आवेदन मांगे थे। अभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लेकिन सूबे में कुंडू के बाद नए डीजीपी के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 1989 बैच के कुंडू के अलावा राज्य में एक भी डीजी रैंक का अधिकारी मौजूद नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में या तो राज्य सरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे उनके बैच के संजीव रंजन ओझा या 1990 बैच के श्याम भगत नेगी को ताजपोशी के लिए बुला सकती है या फिर प्रदेश में सेवा दे रहे अधिकारियों में किसी को पदोन्नति दे सकती है। चूंकि, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अफसर को बुलाना आसान है और अधिकारी भी डीजीपी बनने के लिए प्रदेश लौटने में हिचकेंगे नहीं। ऐसे में पदोन्नति की उम्मीद कम ही है। इस बात की चर्चा है अगर कुंडू केंद्र में जाते हैं तो ओझा या नेगी में किसी को इस पद पर बैठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें