हिमाचल प्रदेश पुलिस युवाओं में तेजी से फैल रहे चिट्टा के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए राज्यव्यापी जनजागरण अभियान, नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो शुरू करने जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 15 नवंबर को शिमला के रिज मैदान से होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सुबह 11 बजे रिज मैदान से विधानसभा होते हुए जागरूकता रैली चौड़ा मैदान तक होगी। रैली में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, अधिकारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और स्वयंसेवी संगठन भी भाग लेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 1,300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें अधिकांश चिट्टे से संबंधित हैं।