इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। वर्ष 2018 में प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं में 5541 लोग घायल हुए, जबकि 1201 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। एनडीपीएस के तहत 1342 मामले दर्ज हुए, जिनमें 1724 लोगों को गिरफ्तार किया।
इनमें 10 विदेशी शामिल हैं। इस वर्ष 1048 सीसीटीवी कैमरे प्रदेश भर में स्थापित किए गए हैं। इससे पहले डीजीपी एसआर मरडी ने ऊना, चंबा और कांगड़ा के एसपी, डीएस और एसएचओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनसे क्राइम, ड्रग, अवैध खनन सहित अन्य मामलों पर फीडबैक लिया गया।
उन्हें एनडीपीएस के मामलों को कम करने के लिए नशा निवारण कमेटियों के साथ बैठाए गए तालमेल पर भी समीक्षा। डीजीपी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में करीब 4 लाख लोगों ने पुलिस को ड्रग माफिया सहित अन्य अवैध गतिविधियां करने वाले लोगों के बारे में सूचना दी है।