फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन जिलों के एसपी समेत पांच आईपीएस अफसर बदले

Wed, 23 Jan 2019 09:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रदेश सरकार ने तीन जिलों के एसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। एसपी बद्दी रही रानी बिंदु को चंडीगढ़ स्थित बीपीआरएंडडी के सीडीटीएस में प्रधानाचार्या पद पर नियुक्ति मिलने के बाद रिलीव कर दिया है।

विज्ञापन


स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में कमांडेंट 6 आईआरबी कोलर अजय कृष्ण शर्मा को एसपी सिरमौर लगाया, जबकि एसपी जेल अनुपम शर्मा को कमांडेंट 6 आईआरबी कोलर में तैनाती दी।

एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान को एसपी जेल, एसपी हमीरपुर रहे रमन कुमार मीना को सीआईडी में एसपी क्राइम और एसपी क्राइम रहे अर्जित सेन को एसपी हमीरपुर लगाया है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी को बद्दी पुलिस जिला की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एचएएस अधिकारियों के भी तबादले

सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। प्यार चंद अकेला को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक, अश्वनी राज शाह को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं और अजीत कुमार भारद्वाज को मंडलायुक्त का सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी गई है।

ईशा को संयुक्त निदेशक अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग और रॉबिन जॉर्ज को संयुक्त निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के पद पर बदला गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें