फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constable Paper Leak Case: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में अब नए सिरे से जांच

Thu, 02 Feb 2023 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस एसआईटी की ओर से सौंपे गए रिकॉर्ड के बाद सीबीआई के अधिकारी दस्तावेजों की छंटनी में लगे है। 
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस एसआईटी की ओर से सौंपे गए रिकॉर्ड के बाद सीबीआई के अधिकारी दस्तावेजों की छंटनी में लगे है। इसमें आरोपियों के नाम और पते वेरिफाई किए जा रहे हैं। इसके चलते ही सीबीआई ने यह छापा मारा है। अब सीबीआई पहले उन आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिन्हें दलालों ने यह पेपर दिया था। इसके बाद प्रदेश और अन्य राज्यों के करीब 27 दलालों से पूछताछ होगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर करवाने वाली कमेटी से अंत में पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि बारी-बारी से इन्हें चंडीगढ़ कार्यालय बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल और अन्य राज्यों में सीबीआई की छापे के बाद बुधवार को सुक्खू सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पहले मामले की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी ने सीबीआई को चंडीगढ़ में रिकॉर्ड सौंपा है। सीबीआई ने एसआईटी के अधिकारी से विस्तृत चर्चा की है। इसके बाद सीबीआई ने मंगलवार को हिमाचल समेत देशभर में 50 जगह पर दबिश दी। प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिले में सीबीआई ने यह दबिश दी है। बताया जा रहा है दबिश के दौरान सीबीआई ने रिकॉर्ड कब्जे में लेकर आगामी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा में भी दबिश दी गई।

27 मार्च को हुई थी 1334 पदों के लिए परीक्षा
हिमाचल में 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। 6 मई को यह परीक्षा विवादों के बाद रद्द हो गई। पुलिस और सीआईडी ने मामले दर्ज किए तो 31 मई को पांच आरोपियों की पहली बार गिरफ्तारियां हुईं। 181 लोगों के खिलाफ कांगड़ा, शिमला और मंडी में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। पुलिस भर्ती के तार राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि तक जुडे़ हैं। नेपाल सीमा से भी एक आरोपी को पकड़ कर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें