फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस भर्ती: पांच-पांच लाख में हुई थी डील, एक अभ्यर्थी ने बेच दी जमीन

Tue, 13 Aug 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास करवाने के लिए अभ्यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपये की डील हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक अभ्यर्थी ने तो अपनी जमीन तक बेच दी थी। इस पैसे से वह फर्जी तरीके से कांस्टेबल बनना चाहता था। मुख्य सरगना जवाली का बिक्रम है जिसने अभ्यर्थियों से एडवांस में कुछ पैसा और उनके दस्तावेज लिए थे।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा पास करवाने के बाद पूरी रकम वसूली जानी थी। अब तक सॉल्वरों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी राजस्थान का भी है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद 16 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य सरगना अभी फरार चल रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को पास करने के लिए एक अभ्यर्थी ने सॉल्वर को पैसे देने के लिए जमीन बेचकर पैसे जुटाए थे। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक अभ्यर्थी के साथ सिर्फ लिखित परीक्षा पास करने की डील हुई थी। जिसके लिए कांगड़ा जिला के अभ्यर्थियों से प्रति अभ्यर्थी पांच लाख रुपये की डील की गई थी।

उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार में अगर सॉल्वर से लिखित परीक्षा पास करने वाला अभ्यर्थी बाहर हो जाता है, तो वह उसकी जिम्मेवारी होगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करने के लिए जमीन बेचकर पैसे जुटा सकता है तो व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए भी उस अभ्यर्थी ने कोई जुगाड़ लगाया हो सकता है।

ऐसे में अब मामले की जांच करने के लिए गठित एसआईटी हर पहलू से गंभीरता से जांच करने में जुट गई है। एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने कहा कि सिर्फ लिखित परीक्षा पास करवाने के लिए प्रति अभ्यर्थी पांच लाख रुपये में डील हुई थी। सॉल्वरों व अभ्यर्थियों से अभी इस मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें