फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बल्ले के वार से घायल खिलाड़ी की माैत, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में 1 अप्रैल को क्रिकेट मैच के बीच दो किशोर खिलाड़ियों में कहासुनी के दौरान एक ने बल्ले से दूसरे के सिर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में 1 अप्रैल को क्रिकेट मैच के बीच दो किशोर खिलाड़ियों में कहासुनी के दौरान एक ने बल्ले से दूसरे के सिर पर वार कर दिया। बल्ले के वार से घायल 14 वर्षीय किशोर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में भर्ती किया गया, जहां खिलाड़ी ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अब आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर थाना के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

मामले में नियमानुसार जांच जारी
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और मामले में नियमानुसार जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि 1 अप्रैल को निहरी तहसील के डोगरी (धोग) गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर दो किशोरों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग आरोपी ने पास पड़े लकड़ी के बैट से दूसरे किशोर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घायल किशोर को पहले नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया।
विज्ञापन

हमले में इस्तेमाल लकड़ी का बैट भी बरामद
घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। आईजीएमसी में इलाज के दौरान शुक्रवार को किशोर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 2 अप्रैल को ही घायल किशोर के भाई के बयान पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब किशोर की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हमले में इस्तेमाल लकड़ी का बैट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें