फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पंचायत चुनाव: देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया पोलिंग बूथ, जानें पूरा मामला

Sat, 30 May 2026 01:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सैंज (कुल्लू)/चंबा/घुमारवीं।

सार

 कुल्लू जिले की सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में कंढा मतदान केंद्र में देवसंस्कृति और लोकतंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी मिसाल देखने को मिली। 
विज्ञापन
फर्श पर ही सजा दिया पोलिंग बूथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए तीसरा और अंतिम चरण का मतदान हुआ। इस दाैरान कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत तलाड़ा के वार्ड नंबर एक में कंढा मतदान केंद्र में देव संस्कृति और लोकतंत्र की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी ने फर्श पर बैठकर ही मतदान करवाया। पोलिंग पार्टी ने कमरे में फर्श पर बैठकर मतदान करवाने का निर्णय देवता गर्ग ऋषि के सम्मान में किया। कंढा गांव के कुछ क्षेत्र में देव प्रथा के अनुसार कुर्सी पर बैठना तथा पलंग पर सोना मना है। इस प्रथा का पता जैसे ही पोलिंग पार्टी को चला तो उन्होंने भी देव परंपरा का निर्वहन करने का फैसला किया। बिना कुर्सी और टेबल के बूथ सजाया। ऐसे में पोलिंग टीम के पीठासीन अधिकारी मनोज महाजन, बूथ अधिकारी मनोज शर्मा, सोमदत्त, चरणजीत तथा सुरक्षा कर्मचारी भागादेई और ईश्वर दास ने भी देव परंपरा तथा प्राचीन मान्यता का निर्वहन करने का फैसला किया। इसके बाद सात बजे के बाद शुरू हुए मतदान की प्रक्रिया को फर्श पर बैठ कर निभाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

विज्ञापन

50 पुलिस जवानों की मौजूदगी में हुआ पुन: मतदान, छावनी में बदला गुवाड़ी द्वितीय मतदान केंद्र

जिला चंबा की बहुचर्चित ग्राम पंचायत सनवाल के वार्ड गुवाड़ी द्वितीय में पुन: मतदान के दिन मतदान केंद्र छावनी में तब्दील हो गया। पचास पुलिस जवानों की मौजूदगी और सुरक्षा के बीच ग्रामीणों ने मतदान किया। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जबकि तीन बजे के बाद भी कतारें होने के चलते मतदान प्रक्रिया जारी रही। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया। मतदान करने के बाद मतदाताओं को सीधा वापिस भेजा गया। लिहाजा वार्ड में पुन: मतदान शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ।

विज्ञापन

घुमारवीं के बल्लू में मतदान के दिन खुला रहा शराब का ठेका, ग्रामीणों ने जताया विरोध

उधर, घुमारवीं की ग्राम पंचायत बकरोआ के वार्ड नंबर-1 बल्लू में पंचायत चुनाव के दौरान शराब का ठेका खुला रहने को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विपरीत मतदान के दिन भी शराब का ठेका संचालित होता रहा, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित होने की आशंका बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही उन्हें ठेका खुला होने की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में पंचायत की भूतपूर्व प्रधान एवं वर्तमान बीडीसी प्रत्याशी अंजना धीमान भी शामिल रहीं। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ठेका बंद करवाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। ऐसे में मतदान के दिन शराब का ठेका खुला रहना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें