चुनावी नतीजों के मुताबिक, प्रधान पद के मुकाबले में रामनिवास को जनता का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा किया। दूसरी ओर, उनकी पत्नी परवीन ने भी वार्ड सदस्य के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच 22 मतों से जीत दर्जकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। विजेताओं ने अपनी इस जीत के लिए नाहन-2 पंचायत की जनता का आभार जताया है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा किया है।