फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध चुनी पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की पलाहटा पंचायत, बेटे बने प्रधान

Wed, 06 Jan 2021 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, लठियाणी/बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
निर्विरोध चुनी गई पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की गृह पंचायत पलाहटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की गृह पंचायत पलाहटा निर्विरोध चुनी गई है। वीरेंद्र कंवर के बेटे दीपंकर कंवर प्रधान चुने गए हैं। दादा और पिता के बाद अब दीपंकर ने भी 27 साल की आयु में पलाहटा पंचायत से ही राजनीतिक पारी का आगाज किया है। दीपंकर कंवर ने अपने गृह स्कूल से दसवीं और जमा दो के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन


पंचायत उपप्रधान शक्ति सिंह, वार्ड सदस्यों में अलका देवी, कमलेश कुमार, ममता देवी, विपिन कुमार, सुरजीत सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया है। कुटलैहड़ में पहली बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई है। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी गृह पंचायत पलाहटा से राजनीतिक पारी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि निर्विरोध पंचायत चुनने के लिए वह जनता के आभारी हैं।

विकास में अव्वल होगी पलाहटा पंचायत: दीपंकर
उपमंडल बंगाणा की एकमात्र निर्विरोध बनी पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपंकर कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ पंचायत पूरे राज्य में विकास के मॉडल पर पहले स्थान पर होगी। जनता ने विश्वास जताकर उन्हें प्रधान चुना है। जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें