फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Panchayat Election: पोलिंग बूथ के बाहर हुड़दंग पड़ेगा भारी; होगी जेल, लगेगा जुर्माना

Sat, 23 May 2026 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

चायतीराज चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर हुड़दंग मचाना भारी पड़ेगा। इसमें जहां जेल भी होगी। वहीं, हजारों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में पंचायतीराज चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर हुड़दंग मचाना भारी पड़ेगा। इसमें जहां जेल भी होगी। वहीं, हजारों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। हिमाचल में 26 मई से तीन चरणों में 3758 पंचायतों में चुनाव होने जा रहा है। इनमें जिला परिषद के 251 वार्डों, पंचायत समिति के 1769 वार्ड और पंचायत के 21678 वार्डों सदस्यों के पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में केंद्रों के बाहर हुड़दंग मचाने, अनावश्यक भीड़ लगाने, मतदाताओं को प्रभावित करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि पोलिंग बूथ के बाहर माहौल खराब करने वालों को सीधे जेल भेजा जा सकता है और उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

 चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से भी अपील की है कि वे अपने समर्थकों को मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे के बाहर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दें। निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने, नारेबाजी करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर वायलेशन के आधार पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा वेब कास्टिंग व वीडियो ग्राफी के जरिये भी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। जिससे कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जा सके।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें