फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया एलान, इस दिन नहीं करेंगे काम

Thu, 29 Jun 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें मनवाने को लेकर सरकार से आर-पार की लड़ाई का मूड बना चुके आउटसोर्स कर्मचारियों ने 3 जुलाई को काम न करने का एलान किया है। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे 3 जुलाई को सचिवालय घेराव और उससे पहले होने पुराने बस स्टैंड से सचिवालय तक प्रस्तावित रैली में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष धीरज चौहान का कहना है कि जो कर्मचारी रैली व प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे उस दिन छुट्टी पर रहकर अपना रोष व्यक्त करें। बुधवार को हुई महासंघ की कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया। चौहान ने बताया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष और खुद


मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को कंपनी राज से बाहर निकालने का वायदा किया था। अब सरकार अपने ही किए वायदे से मुकर गई है। कहा कि अगर सचिवालय के सामने होने वाले धरने-प्रदर्शन के बावजूद सरकार न चेती तो संघ अपने आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें