फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग पर नियुक्त डेढ़ हजार कंप्यूटर शिक्षकों को झटका

Thu, 29 Jun 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षकों के विरोध के बावजूद आईटी कंपनी को दोबारा एक साल की ऐक्सटेंशन दे दी गई है। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों के विरोध के बावजूद आईटी कंपनी को दोबारा एक साल की ऐक्सटेंशन दे दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने नाइलिट कंपनी का पहली जुलाई 2017 से 30 जून 2018 तक सेवा विस्तार बढ़ा दिया है। शिक्षा निदेशालय और नाइलिट कंपनी के बीच बुधवार को इसको लेकर एमओयू साइन किया गया। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो कक्षा तक कंप्यूटर शिक्षा देने का जिम्मा सरकार ने नाइलिट कंपनी को सौंपा हुआ है। स्कूलों में तैनात 1432 कंप्यूटर शिक्षक दो साल से कंपनी के अधीन काम करने से इंकार कर रहे हैं। कंपनी के खिलाफ कंप्यूटर शिक्षक करीब दो माह तक हड़ताल भी कर चुके हैं।

हड़ताल खत्म करवाने के लिए सरकार की ओर से शिक्षकों को आश्वासन दिया गया था कि इनके लिए नीति बनाई जाएगी। कंपनी के अधीन शिक्षकों को नहीं साैंपा जाएगा। 30 जून को नाइलिट कंपनी का एक साल का सेवाकाल पूरा होने वाला है।
विज्ञापन


ऐसे में कंप्यूटर शिक्षकों को उम्मीद थी कि सरकार द्वारा किसी सरकारी संस्था के तहत इन्हें लाया जाएगा। लेकिन बुधवार को शिक्षा निदेशालय ने नाइलिट कंपनी के साथ एक साल का एमओयू कर कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा झटका दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें