फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब बिना पंजीकरण लगवा सकते हैं कोविड वैक्सीन

Sat, 07 Aug 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लोग चाहें तो कोविड टीकाकरण केंद्र जाकर अधिक जानकारी लेकर टीकाकरण करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लेने के इच्छुक 18 या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को अब पंजीकरण करवाना आवश्यक नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लोग चाहें तो कोविड टीकाकरण केंद्र जाकर अधिक जानकारी लेकर टीकाकरण करवा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि जिनको दूसरी खुराक लगनी है, उन्हें कोविन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


वे अपने निकट के कोविड वैक्सीनेशन केंद्र जाकर दूसरी खुराक लगवा सकते हैं। लाभार्थी कोविशील्ड की पहली खुराक के 84 दिन पूरे होने के बाद या कोविड संक्रमण से ठीक होने के तीन माह के बाद वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक ले सकते हैं।  उन्होंने कहा कि लोग कोविन पोर्टल पर जाकर अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में सत्र की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें