फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अब बिना लक्षण वाले लोगों के भी लिए जाएंगे कोरोना सैंपल

Thu, 07 May 2020 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें खांसी, जुखाम, बुखार जैसे कोरोना के लक्षण नहीं हैं, लेकिन वे पॉजीटिव पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों के भी सैंपल ले रही है, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।  उन्होंने कहा कि वायरस खतरनाक है। ऐसे में यह सब किया जा रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल में बाहरी राज्यों से हर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं जिनमें अभी कोई भी लक्षण नहीं आए हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग स्वयं को अवश्य होम क्वारंटीन करें और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें। 

परिवार से दूरी बनाए क्वारंटीन किए लोग 
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि पिछले दिन चंबा में दो , कांगडा में एक और शिमला में मंडी से आई एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग प्रदेश में आए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ साथ उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और पड़ोसियों को भी सामाजिक दूरी बनाए रखने कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल मे छह सक्रिय मामले

हिमाचल में अब तक 46 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या छह है। कोरोना से दो की मौत हुई है। राज्य में अब तक 17492 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 6970 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।

राज्य में अब तक 8833 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। गुरुवार को 523 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 397 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 126 की रिपोर्ट आनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें