फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, एचआरटीसी में था तैनात

Fri, 25 Dec 2020 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)/मंडी/नगवाईं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव रिट गुग्गा के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक गुरुवार रात ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था। युवक पालमपुर परिवहन निगम में बतौर अनुबंध पर परिचालक तैनात था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात परिवहन निगम में तैनात गांव रिट गुग्गा का परिचालक गंदड़ से ड्यूटी खत्म कर अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन


इस बीच पालमपुर-जयसिंहपुर सड़क पर घर से करीब एक किलोमीटर पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घायल परिचालक को सीएचसी खैरा लाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते पालमपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन इससे पहले अरुण कुमार (25) निवासी रिट पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई।

वह रोजाना गंदड़ से ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर आ जाता था। अरुण चार बहनों का इकलौता भाई था। अरुण की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। उधर, थाना लंबागांव के प्रभारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वहीं मंडी जिले में पंडोह-शिवाबदार मार्ग पर उब्बा के पास शुक्रवार सुबह एक गाड़ी के लगभग 400 मीटर नीचे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। इसे 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया है। घायल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान तेज राम (43) निवासी बाड़ी शिवाबदार के रूप में हुई है। घायल चालक की पहचान भूषण निवासी धामू पंडोह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों डयोट के समीप फोरलेन निर्माण में कार्यरत थे।

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पंडोह से शिवाबदार लौट रहे थे। उब्बा नामक स्थान पर अचानक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और गाड़ी करीब 400 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। गाड़ी में बैठे तेज राम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें