फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 14 Oct 2020 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोल (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के तहत गांव अंबेहड़ा राम किशन वार्ड तीन में मंगलवार देर रात मां और बेटी ने जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें महिला ने पति की प्रताड़ना का जिक्र किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी मां आशा देवी (45) के साथ पिता अकसर मारपीट करता था। बीते मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था, जब घर लौटा तो मां ने बताया कि उसके पिता ने फोन पर उन सबको मारने की धमकी दी है।

इसी बीच रात को उसकी बहन दीक्षा ठाकुर (25) की तबीयत खराब हो गई। पूछने पर बहन ने बताया कि उसने और मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पता चलते ही दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया और बहन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई ले जाते समय बहन ने नंगल के पास रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का पति लुधियाना में हलवाई का काम करता है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ 306 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें