फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Cess: कंपनियों के खिलाफ सख्ती, वाटर सेस जमा नहीं करवाया तो हर रोज पांच हजार जुर्माना

Sat, 18 Nov 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 निजी परियोजनाओं ने आयोग के पास करीब 9 करोड़ रुपये जल उपकर की राशि जमा कराई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल उपकर आयोग ने वाटर सेस जमा न कराने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्ती कर दी है। कंपनियों को नवंबर के अंत तक वाटर सेस जमा करने के लिए कहा है। अगर ऐसा नहीं किया तो पांच हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगेगा। प्रदेश में 173 जल विद्युत कंपनियां है। इसमें 30 परियोजनाओं ने वाटर सेस जमा करा दिया है जबकि अन्य कंपनियां वाटर सेस जमा नहीं करा रही है।

विज्ञापन


आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 निजी परियोजनाओं ने आयोग के पास करीब 9 करोड़ रुपये जल उपकर की राशि जमा कराई है। वहीं, सरकारी उपक्रम की 30 परियोजनाओं ने करीब 21 करोड़ रुपये जमा करवा दिए हैं। अब तक आयोग के पास 30 परियोजनाओं से वाटर सेस जमा हुआ है।

आयोग ने जल उपकर जमा न कराने वाली निजी जल परियोजनाओं को नोटिस जारी किए हैं। इन्हें नवंबर अंत तक पैसा जमा कराने के लिए कहा है। आयोग की ओर से सभी जल विद्युत परियोजनाओं को आयोग की ओर से वाटर सेस बिल जारी हुए हैं। इसके बाद ही पावर कॉरपोरेशन ने निजी कंपनियों ने वाटर सेस जमा करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें