फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: विजिलेंस ने 25-25 हजार की रिश्वत लेते पकड़े सोशल मीडिया के दो पत्रकार

Tue, 09 Jul 2024 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

मंगलवार को धर्मशाला में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने दो सोशल मीडिया पत्रकारों को दो स्कूलों के चेयरमैन से 25-25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने मंगलवार को धर्मशाला में दो सोशल मीडिया पत्रकारों को दो स्कूलों के चेयरमैन से 25-25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला में दोनों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपियों ने धर्मशाला के दो सोशल मीडिया पत्रकार होने का दावा किया था और स्कूल चेयरमैन को उसके बारे झूठी और अपमानजनक खबरें प्रकाशित करने की धमकी दी। वहीं, फर्जी खबर न फैलाने के लिए प्रत्येक स्कूल से 50 हजार रुपये देने की मांग की। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला को दी।

इसके बाद विजिलेंस की टीम ने प्लानिंग बनाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके पास से 25 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये का एक चेक मिला। प्रत्येक आरोपी से 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने बताया कि स्कूल चेयरमैन की शिकायत पर जबरन वसूली मामले में पैसे लेते दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें