फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत दो की मौत

Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट ( मंडी)

सार

हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई है। इनमें दिनेश सेना का जवान है, जो अवकाश पर घर आया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चल्होग-सल्याणी सड़क पर सल्याणी चौक के समीप रविवार रात करीब डेढ़ बजे एक कार बेकाबू होकर 200 मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई है। एक अन्य सवार को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय उमेश चंद पुत्र प्रकाश चंद और 28 वर्षीय दिनेश चंद पुत्र जयचंद गांव सल्याणी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इनमें दिनेश सेना का जवान है, जो अवकाश पर घर आया था। दोनों में गहरी दोस्ती थी। वहीं, कार चालक व मालिक घायल राकेश कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी सल्याणी को सरकाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब एक बजे सल्याणी चौक के समीप कार के गिरने से जोर से धमाका हुआ और लोग उठ गए। कार की लाइटें जली देख लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और सोमवार दोपहर तक पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल को ग्रामीणों की मदद से पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।  डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को तीनों कार लेकर घर की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें