फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्री हाउस : पेड़ पर बने कमरे से वादियों को निहारेंगे पर्यटक, पर्यटन कारोबारियों ने की पहल

Thu, 29 Apr 2021 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरिकृष्ण कौल, अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 8
ट्री हाउस - फोटो : अमर उजाला
बंजार के पर्यटन कारोबारियों ने पर्यटकों को रिझाने के लिए तरकीब निकाली है। घाटी के जिभी, तांदी में आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों से रूबरू करवाने के लिए पेड़ पर घर (ट्री हाउस) का निर्माण किया जा रहा है। देवदार, कायल और चील के पेड़ों यह ट्री-हाउस बनाए जा रहे हैं। ट्री-हाउस पर्यटकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जिभी और तांदी की तरफ आने वाले पर्यटक ट्री-हाउस में ठहरने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पर्यटकों की रुचि बढ़ते हुए देख कारोबारियों ने और ट्री-हाउसों का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
 पेड़ पर एक कमरा बनाया जाता है। इसमें जाने के लिए नीचे से रास्ता भी बना है। ऊंचाई से वादियों को निहारने का कुछ अलग ही नजारा होता है।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी बंजार घाटी में ही आता है। ऐसे में यह अनूठी पहली सैलानियों को आकर्षित करने में काफी मदद करेगी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जिभी घाटी के पर्यटन कारोबारी जसवंत ठाकुर, सोनू ने कहा कि उन्होंने जिभी गांव में ट्री-हाउस बनाए हैं। जिन्हें पर्यटक पसंद कर रहे हैं। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इस तरह के प्रयास पर्यटन की दृष्टि से कारगर सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ट्री-हाउस को लकड़ी से बनाया जाता है। इसमें बालकनी के साथ कमरा होता है। जिसमें पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। डिमांड के अनुसार खाना भी परोसा जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ट्री-हाउस में प्रतिदिन का 1500 से 2500 रुपये किराया है। जिभी वैली डेवलपमेंट टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि इससे पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बंजार में पेड़ पर बने घर (ट्री हाउस) का नजारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें