फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ी दरकने से डेढ़ घंटे तक बंद रहा कुल्लू-मनाली हाईवे

Sun, 21 Mar 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
भूस्खलन से घंटों बंद रहा कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर रविवार सुबह 9:30 बजे डोहलूनाला के पास पहाड़ी दरकने से चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गया। भूस्खलन से यह हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा। बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटक वाहन, हिमाचल पथ परिवहन निगम व निजी बसों समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों गाड़ियां सुबह 11 बजे तक यहां फंसी रहीं। इससे कुल्लू-मनाली के सैर सपाटे पर निकले सैकड़ों सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डोहलूनाला के पास रुक-रुक कर पहाड़ी दरकने सेे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन


करीब 11:00 बजे मौके पर पहुंची एनएच अथॉरिटी की टीम ने पत्थरों और मलबे को हटाकर हाईवे बहाल किया। स्थानीय निवासी कुशल वर्मा, रंजीत सिंह और टेक सिंह ने बताया कि सुबह के समय अचानक डोहलूनाला के पास पहाड़ी दरकने से मलबा हाईवे पर आ गया। आगे भी यहां चट्टानों व मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है। हालांकि, अब भी यहां भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों व सैलानियों को इस प्वाइंट पर सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें