फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव व्यक्ति शाम 4 बजे डाल सकेंगे वोट, न अंगुली पर स्याही लगेगी न ही होंगे हस्ताक्षर

Tue, 29 Dec 2020 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग ने मंगलवार को आदेश जारी किए कि कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन मतदाता भी शहरी निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में वोट डाल पाएंगे। स्वास्थ्य कर्मी ऐसे वोटरों के नाम और क्रमांक से पीठासीन अधिकारी को बताएंगे। उनका मास्क नहीं हटाया जाएगा। ऐसे वोटरों की अंगुली में स्याही नहीं लगेगी और न ही हस्ताक्षर लिए जाएंगे। मतदान से पहले ऐसे वोटरों को फेस शील्ड और दस्ताने पहनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


आयोग की जारी एसओपी के अनुसार ऐसे मतदाताओं से पहले पूछा जाएगा कि क्या वे मतदान करना चाहते हैं। सामान्य वोटरों के बाद कोविड वोटर 4 बजे से मतदान कर सकेंगे। शारीरिक दूरी और एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। कोविड संक्रमित होम क्वारंटीन और पॉजिटिव की अलग कतारें लगेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी या स्वास्थ्य नोडल अधिकारी एक दिन पहले ऐसे वोटरों की सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। ऐसे वोटर का नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी के अधीनस्थ कर्मी, पटवारी या पंचायत सचिव सुरक्षित तरीके से जुटाएंगे। चुनाव अधिकारी संबंधित मतदान केंद्र के संबंधित पीठासीन अधिकारी को ऐसे वोटरों की सूचना देगा।
विज्ञापन


अगर ऐसे वोटरों की संख्या शून्य है तो भी मतदान केंद्र में कोविड पॉजिटिव वोटरों के लिए तैयारी रखनी होगी। ऐसे वोटरों को दूर से फोटो पहचानपत्र दिखाना होगा। एरो क्रॉस निशान की सील मतपत्र में लगाकर मतपेटी में डालने को कहा जाएगा। पहले होम क्वारंटीन और बाद में कोरोना पॉजिटिव वोट देंगे। हर वोट डालने के बाद सील सैनिटाइज होगी।

ईवीएम से वोटिंग के लिए दिशा-निर्देश 
चुनाव आयोग ने संक्रमित होम क्वारंटीन और पॉजिटिव वोटरों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट देने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। मतदान के समय स्वास्थ्य कर्मी ऐसे वोटर को लेकर जाएगा और सिर्फ पीठासीन अधिकारी मौजूद रहेगा। शेष मतदान केंद्र से बाहर किए जाएंगे। ऐसा वोटर किसी सामान को हाथ न लगाए, यह स्वास्थ्य कर्मी ध्यान रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें