फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान चलाने वाले श्याम की दो बेटियों ने एक साथ पहनी खाकी

Fri, 27 Nov 2020 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कांगड़ा के डरोह स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो सगी बहनें और दो भाई आकर्षण का केंद्र बन गए। एक परिवार से दो सगी बहनें ट्रेनिंग के बाद पुलिस विभाग में हो गईं। वहीं, एक और परिवार से दो सगे भाइयों ने भी ट्रेनिंग के बाद खाकी पहनी। मंडी जिले के द्रंग के पास मैगल गांव से श्याम लाल और काजो देवी के घर जन्मी सुमन (23) और शालू (20) पुलिस में एक साथ भर्ती हुईं।

विज्ञापन


पिता श्याम लाल गांव में ही चाय की दुकान चलाते हैं।  उधर, मंडी जिले के गांव बरोट के रहने वाले साहिल (22) और अमित (20) भी सगे भाई हैं। दोनों एक साथ हिमाचल पुलिस में भर्ती हुए और दोनों का पुलिस प्रशिक्षण भी एक साथ ही पीटीसी डरोह में हुआ। इनके पिता प्रेम चंद निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें