फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप में शिमला का दबदबा, 10 गोल्ड जीते

Sun, 19 Apr 2026 04:36 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शिमला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आइस स्केटिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला की टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइस स्केटिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले ने अपना दबदबा कायम किया है। इस प्रतियोगिता में शिमला ने 10 गोल्ड, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीत कर अपनी जीत का परचम लहराया था। आइस स्केटिंग प्रतियोगिता देहरादून में संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्य सोहन ठाकुर ने बताया कि आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में किया गया। इसमें प्रदेश के 7 जिलों कुल 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


इसमें किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें जिला शिमला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण ,6 रजत व 3 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इसमें सीनियर वर्ग में मोक्ष ने स्वर्ण, जूनियर ए वर्ग में राघव शर्मा ने रजत, जूनियर बी वर्ग में समर्थ ने स्वर्ण, विख्यात कंवर ने कांस्य पदक, जूनियर सी वर्ग में हार्दिक ठाकुर ने स्वर्ण, रेयांश ने कांस्य पदक, जूनियर डी वर्ग में अनिरुद्ध चंदेल ने स्वर्ण, आरव जाग्टा ने रजत पदक, आभास ने कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं इसके अलावा जूनियर ई वर्ग में रुद्र वीर ने स्वर्ण, आरव ने रजत, जूनियर एफ वर्ग में तनिष्क चौहान ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत पदक जीता। इसी तरह महिला वर्ग में सीनियर वर्ग में जुवेन ने स्वर्ण, जूनियर ए वर्ग में इप्सिता राणा ने स्वर्ण, जूनियर सी वर्ग में श्रेया शर्मा ने स्वर्ण , वन्या ने रजत प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर डी वर्ग में आराध्या शर्मा ने स्वर्ण, वहीं ई वर्ग में स्वरांजली ने रजत पदक पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग उत्तराखंड नीरज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए सात दिवसीय खेल कैंप का भी आयोजन किया गया। इसके बाद शनिवार को एक दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप आयोजन किया गया। हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता व प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए भारतीय आइस स्केटिंग के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा व उनकी पूरी टीम का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर शिमला आइस स्केटिंग के अध्यक्ष इक्ष्वाकु जस्ता तथा सहयोगी कोच रविन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें