फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार अप्रैल तक शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, होली के सामाजिक आयोजनों पर रोक

Fri, 26 Mar 2021 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना को देखते हुए एहतियातन लिया फैसला 
  • मंदिरों के अंदर लंगर और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध, सिर्फ दर्शन की ही अनुमति
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के त्योहारों में और बढ़ने की आशंका को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने होली के दौरान होने वाले सामाजिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। लोगों से कहा गया है कि वे घरों में परिवार के सदस्यों के साथ ही होली मनाएं। इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के सभी कार्यालयों में तीन अप्रैल को अवकाश और चार अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इनमें सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और स्कूल शामिल हैं। केवल वे संस्थान खुले रहेंगे, जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज भी खुले रहेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। तय किया गया कि एक हफ्ते बाद फिर रिव्यू किया जाएगा और जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों सोलन, सिरमौर, ऊना जिले में कोरोना के केस बढ़ने के बाद यह कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि वर्तमान में दो हजार एक्टिव केस हैं। इसी वजह से मंदिरों में लंगर लगाने और धार्मिक आयोजन जैसे हवन यज्ञ, सत्संग, जागरण आदि पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सिर्फ देवी-देवताओं के दर्शन की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में आवासीय सुविधाएं हैं, उन्हें अपने छात्रावास बंद करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आवासीय छात्रावासों में कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए एक अनुपालना अधिकारी नियुक्ति करना होगा। अध्यापकों सहित महाविद्यालय और स्कूल स्टाफ  नियमित संस्थानों में आएंगे। शादी समारोहों में बाहरी कार्यक्रमों में अधिकतम 200 और आंतरिक कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत तक लोग शामिल हो सकेंगे।

उपायुक्त अधिक प्रतिबंध लगाने के लिए उठाएंगे कदम
सभी अग्रणी पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड की दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पॉजिटिव मामलों और मृत्यु दर को देखते हुए उपायुक्त संबंधित जिलों में अधिक प्रतिबंध लगाने के लिए उचित कदम उठाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान और जेसी शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी मुख्य रूप से बैठक में मौजूद थे।

पर्यटकों पर रोक फिलहाल रोक नहीं
सीएम ने कहा कि पर्यटकों के प्रदेश में आने पर रोक नहीं लगाई जाएगी। होटल व होम स्टे में सख्ती से मानव संचालन प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है क्योंकि इस बार हालात बिगड़े तो रोजगार व आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर निर्णय लिए जाएंगे। 

टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
सीएम ने बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान देने के लिए कहा है। होम आइसोलेशन प्रणाली मजबूत करने और अस्पतालों में मरीजों के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेंगी पीजी परीक्षाएं 

प्रदेश सरकार के कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते चार अप्रैल तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के आदेशों का पीजी की चल रही परीक्षाओं पर कोई असर नहीं होगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगी।

44 परीक्षा केंद्रों में इन दिनों स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पीजी की परीक्षाएं जारी रहेंगी। सरकार के आदेशों और एसओपी के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें