फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभेक्ताओं को झटका: डिपो में दाल चना दो, माश छह रुपये किलो महंगी

Sat, 23 Oct 2021 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, हमीरपुर

सार

प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य तेल के बाद अब राशन के डिपुओं में मिलने वाली दालें भी महंगी हो गई हैं। दालों की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। एनएफएसए कार्ड धारकों को इस बार दाल चना 37 रुपये प्रतिकिलो की जगह 39 रुपये, जबकि दाल माश 54 की जगह 60 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी।

विज्ञापन


एपीएल कार्ड धारकों को दाल चना 47 के बजाय 49 रुपये, माह की दाल 64 के बजाय 70 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। एपीएल करदाताओं (एपीएल-टी) को दाल चना 70 के बजाय 72 और माश की दाल 88 के बजाय 94 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। बढ़ी कीमतें इसी माह से लागू होंगी। 

हालांकि इस माह में प्रदेश भर की उचित मूल्यों की दुकानों में अभी दालों का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं। दिवाली पर इस बार प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा भी नहीं मिला। प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।
विज्ञापन


खाद्य वस्तुओं की कीमतों का निर्धारण प्रदेश सरकार के स्तर पर होता है। कुछ दालों के दाम बढ़े हैं। जैसे सप्लाई ऑर्डर जारी हुए, उसी क्रम में गोदामों में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। - पंकज शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
विज्ञापन


अक्तूबर में रिफाइंड तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक    अक्तूबर    सितंबर    वृद्धि अंतर
एनएफएसए    117    104    13
एपीएल    137    109    28
एपीएल (टी)    161    124    37

अक्तूबर में सरसों तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक    अक्तूबर    सितंबर    वृद्धि अंतर
एनएफएसए    147    154     -07
एपीएल    167    158    09
एपीएल (टी)    193    178    15

सितंबर में तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक    सितंबर    अगस्त    वृद्धि अंतर
एनएफएसए    154    148            06
एपीएल    158    154    04
एपीएल (टी)    178    173    05

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें