ऋचा शर्मा ने बीटेक अंसल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से की है। उनके पिता संजय शर्मा सुंदरनगर के भोजपुर निवासी हैं और वह पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली में कंट्री फर्स्ट थीम को लेकर मिस हिमालय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सुंदरनगर की ऋचा ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल टाइटल मिस हिमालय ग्लोबल का खिताब जीता है। ऋचा शर्मा ने बीटेक अंसल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से की है। उनके पिता संजय शर्मा सुंदरनगर के भोजपुर निवासी हैं और वह पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
ऋचा शर्मा भविष्य में जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए काम करना चाहती हैं। क्रांतिकारियों और भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमारे राष्ट्र नायकों का सम्मान करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति का कद इतना बड़ा नहीं है कि वो देश के महान नायकों की निंदा करे।