फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: सेना में लेफ्टिनेंट बनीं प्रियंका, भाई एनडीए में, परिजनों में खुशी का माहौल

Sun, 07 May 2023 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

प्रियंका राणा ने 20 मई 2022 को सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन नॉन टेक्निकल वुमन प्राप्त किया और 29 अप्रैल 2023 को चेन्नई से पास आउट हुईं।
विज्ञापन
प्रियंका राणा का स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के कुंसल गांव की प्रियंका राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। प्रियंका राणा की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कॉर्मेल स्कूल बैजनाथ में हुई और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की है। प्रियंका राणा ने 20 मई 2022 को सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन नॉन टेक्निकल वुमन प्राप्त किया और 29 अप्रैल 2023 को चेन्नई से पास आउट हुईं।

विज्ञापन


प्रियंका के स्वर्गीय पिता भारतीय सेना में नायब सूबेदार थे और 18 वर्ष पूर्व सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। प्रियंका की माता सरिता राणा भारतीय सेना के कार्यालय में सेवाएं दे रही हैं।

प्रियंका राणा के भाई अंशुल राणा 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद एनडीए के तहत चयनित हुए हैं और वर्तमान में केरल में अपना कोर्स पूरा कर रहे हैं। कुंसल पंचायत की प्रधान सपना कुमारी, संजय राणा, पंकज कुमार, बंदना प्रियंका राणा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें