फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Garjana Rally: भाजयुमो की सितंबर में होगी गर्जना रैली, पीएम के सामने जुटाएंगे एक लाख युवा

Mon, 11 Jul 2022 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

भाजयुमो जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चुनावी हुंकार भरेगा। सितंबर में हिमाचल में युवा मोर्चा महारैली होगी। इसमें एक लाख युवाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में राजनीतिक दलों के साथ फ्रंटल संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। हिमाचल के मतदाताओं को रिझाने के लिए सियासी रणनीति के साथ बड़ी रैलियों की तैयारियां चल रही हैं। भाजयुमो जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चुनावी हुंकार भरेगा। सितंबर में हिमाचल में युवा मोर्चा महारैली होगी। इसमें एक लाख युवाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली को लेकर मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को मनाली के घुड़दौड़ में युवा मोर्चा मनाली मंडल की बैठक हुई। इसमें महारैली को लेकर मंथन किया गया। बैठक में हिमाचल प्रभारी विनीत त्यागी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाल ही में कई जिलों का दौरा किया। मनाली विधानसभा में महिला सम्मान समारोह हुआ। युवा कांग्रेस के युवा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।  

अब भाजपा युवा मोर्चा ने भी महारैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवा गर्जना रैली नाम से होने वाली महारैली में एक लाख से अधिक युवाओं की भीड़ जुटाई जाएगी। रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आएंगे। युवा मोर्चा ने हाल ही में बूथ स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया। प्रत्येक बूथ से 20-20 युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। हर जिले में जोड़े गए यह युवा महारैली का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, प्रदेश सचिव एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू पंडित ने बताया कि बैठक में युवा गर्जना रैली को लेकर विस्तार से मंथन किया गया है। महारैली सितंबर में होगी। हालांकि, रैली किस जिले में होगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन युवा मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें