फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर रोमांच का सफर शुरू, 5 माह बाद दौड़ीं ट्रेनें

Fri, 29 Dec 2023 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए सुबह आठ बजे दौड़ी रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर 9:25 बजे पहुंची। यहां से 10:30 बजे रेलगाड़ी वापस पपरोला रेलवे स्टेशन की ओर लौट आई।
विज्ञापन
पांच माह बाद जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची रेलगाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक रोमांच का सफर शुरू हो गया है। करीब पांच माह बाद जोगिंद्रनगर से बैजनाथ, पपरोला और कांगड़ा तक चार रेलगाड़ियों ने पहले दिन रफ्तार पकड़ी। यात्रियों की संख्या हालांकि कम रही। जोगिंद्रनगर से पहले दिन दस यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन


मुनीष, रिया, माया, रितिका ने बताया कि करीब पांच माह बाद उन्हें सुविधा का लाभ मिला है। वीरवार को पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए सुबह आठ बजे दौड़ी रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर 9:25 बजे पहुंची। यहां से 10:30 बजे रेलगाड़ी वापस पपरोला रेलवे स्टेशन की ओर लौट आई।

दोपहर एक बजे पर फिर बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुई। दोपहर 2:35 बजे जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फिर 3:30 बजे बैजनाथ पपरोला की और लौटी। उधर, जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि वीरवार को बैजनाथ पपरोला से भी कांगड़ा की और दो रेलगाड़ियों ने अप-डाउन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें