फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में कटौती नहीं चाहते हैं अधिकतर अभिभावक

Wed, 26 Aug 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 30 प्रतिशत कटौती करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने अभिभावकों, शिक्षा विशेषज्ञों सहित शिक्षाविदों से सुझाव मांगे हैं। शुरुआती दौर में अभी तक बोर्ड को जो सुझाव मिले हैं, उसमें लोग पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत कटौती करने के पक्ष में नहीं हैं, जबकि कुछ लोगों ने राय दी है कि पाठ्यक्रम में कटौती करने के बजाय ऑप्शनल प्रश्नों में बढ़ोतरी हो।

विज्ञापन


बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत कटौती को प्रस्ताव तैयार किया है। समिति का भी गठन किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी थी। वहीं बोर्ड प्रबंधन ने भी पाठ्यक्रम कटौती की रिपोर्ट को सरकार के समक्ष पेश किया है। इसके बाद बोर्ड ने 28 अगस्त तक पाठ्यक्रम कटौती को लेकर अभिभावकों, शिक्षा विशेषज्ञों सहित शिक्षाविदों से सुझाव मांगे हैं। बोर्ड प्रबंधन की मांगें तो अभी तक बोर्ड के पास कुछ सुझाव आए हैं, जिनमें अधिकतर सुझाव पाठ्यक्रम में कटौती न करने को लेकर मिल रहे हैं।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पाठ्यक्रम कटौती को लेकर 28 अगस्त तक सुझाव मांगे गए हैं। लोगों के सुझाव आना शुरू हो गए हैं, जिनमें कुछ सुझाव पाठ्यक्रम कटौती के पक्ष में हैं तो कुछ पाठ्यक्रम में कटौती न कर ऑॅप्शनल प्रश्नों में बढ़ोतरी चाहते हैं। 28 अगस्त तक जो भी सुझाव आएंगे। उन पर विचार करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें