हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 27 और चंबा जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 27 में से अकेले पांवटा साहिब इलाके से 26 संक्रमित मिले हैं जबकि नाहन के अमरपुर मोहल्ला में एक संक्रमित पाया गया है।
पॉजिटिव आए मामलों में नाहन के अमरपुर मोहल्ले से 1, पांवटा साहिब के भांटावाली से 4, सूर्य कॉलोनी से 3, कोलर से 3, बद्रीपुर से 3, शमशेरपुर से 2, नघेता से 2 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि धौलाकुआं और पालियों में भी 1-1 मामला पॉजिटिव निकला। इसके अलावा कुंडीयों पूरुवाला, मुगलावाला, शिवा कॉलोनी में भी 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी संक्रमितों को कोविड सेंटर में शिफ्ट कर रही है। वहीं सिरमौर जिले में बुधवार को 16 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
पुखरी ब्लॉक में 40 वर्षीय महिला और उसका एक साल का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साहो ब्लॉक में 72 वर्षीय बुजुर्ग और 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरोल में 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।