फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के बाद अब संतरे की खुशबू से महकी कमरूघाटी, पिता और पुत्र ने तैयार किया बगीचा

Tue, 05 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
कमरूघाटी की चच्योट पंचायत के शाह गांव में संतरे का बगीचा तैयार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर की तर्ज पर अब मंडी जिले की बर्फीली कमरूघाटी में भी संतरे का उत्पादन हो रहा है। कमरूघाटी की चच्योट पंचायत के शाह गांव में बागवान दुर्योधन सिंह और मनोज कुमार ने सौ पौधों का संतरे का बगीचा तैयार किया है। तीन साल पहले शाह गांव के बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त बागवान दुर्योधन सिंह और उनके बेटे मनोज कुमार ने पालमपुर विवि से संतरे के 150 पौधे लाए थे। इन बागवानों ने इनकी खेती कर संतरे का बगीचा तैयार कर यहां मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


बर्फ का क्षेत्र होने के कारण यहां संतरे का बगीचा तैयार करना जोखिम था। मगर बागवानी महकमे में काम करने का अनुभव और बगीचे की जानकारी होने के कारण बागवान दुर्योधन सिंह ने ठंडे इलाके में संतरे का बगीचा तैयार करके दिखाया है। उनके बेटे मनोज कुमार ने बताया कि बर्फ पड़ने के कारण शुरू में उनके बगीचे में संतरे के पौधों को नुकसान पहुंचा था। मगर अब तीन साल होने पर उनके बगीचे में पेड़ बड़े-बड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

संतरे का बगीचा - फोटो : अमर उजाला
जिससे पौधे अब फल भी देने लग गए हैं। उन्होंने बताया कि संतरे का एक पौधा 100 किलो संतरे का उत्पादन दे रहा है। इसकी बाजार में भी अच्छी मांग है। नाचन फल सब्जी उत्पादक संघ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि सरकार को ऐसे बागवानों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

क्षेत्र के बागवानों यशवंत, हरीश, बीके ठाकुर, धमेश्वर, यादविंदर, वेद प्रकाश और मुरारी लाल ने मांग की है कि बागवानी विभाग जागरूकता शिविर लगाकर बागवानों को आधुनिक खेती के बारे में जागरूक करे ताकि बागवान स्वावलंबी बन सकें। उद्यान विषयवाद विशेषज्ञ बगस्याड़ डॉ. चिंत राम ठाकुर ने कहा कि बागवानों ने सफलता की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें