दो हफ्ते के लिए घर आया एनआरआई छह महीने बाद वापस चीन लौटा। धर्मपुर की सज्याओपिपलू पंचायत के कौहण गांव निवासी नलिन शर्मा चीन की एक कंपनी में जनरल मैनेजर तैनात हैं। इनकी पत्नी डिंपल शर्मा और बेटा अक्षत भी चीन में रहते हैं। पत्नी डिंपल शर्मा भी इसी कंपनी में कार्यरत हैं। 15 साल से यह परिवार चीन के जिग्यांसू राज्य के छांगजो शहर में रह रहा है। हर वर्ष वार्षिक छुट्टियों में ये पैतृक गांव आते हैं।
नलिन परिवार के साथ 24 जनवरी को आए और 8 फरवरी को वापस जाना था, लेकिन कोरोना वायरस ने वापसी की राह रोक दी। अब बंदे भारत मिशन के तहत इस परिवार का चीन जाना संभव हो गया है। 28 जुलाई को परिवार दिल्ली रवाना हुआ। 5 अगस्त की रात को दिल्ली से चीन के लिए उड़ान भरी। नलिन शर्मा के भाई उमेश शर्मा ने बताया कि उनका भाई, भाभी और भतीजा 6 अगस्त को चीन पहुंच गए हैं। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है।