फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ब्यास की लहरों पर चार अक्तूबर से रिवर राफ्टिंग का रोमांच, सीएम करेंगे शुभारंभ

Fri, 24 Sep 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप चार से आठ अक्तूबर तक नादौन की ब्यास नदी में होगी। मुकाबले के लिए सरकार ने 28 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्ल्ड रिवर राफ्टिंग फेडरेशन, इंडियन रिवर राफ्टिंग फेडरेशन, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन यह प्रतियोगिता करवा रहा है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने 28 लाख स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए नादौन के साथ बहती ब्यास नदी किनारे एक परिसर का निर्माण होगा। इसके लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस भवन में राफ्ट और अन्य उपकरण रखने और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त यहां एक कैफे और राफ्टिंग खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है।  प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।

उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता में कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। फेडरेशन के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह कलेर और वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के सदस्य शौकत पाल सिंह सिकंद ने कहा कि प्रतियोगिता में कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुष, महिला वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें