फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: बदसलूकी के आरोप में धर्मशाला एमसी का एक्सईएन सस्पेंड

Thu, 19 Aug 2021 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

विकास कार्यों का जायजा लेने और अतिक्रमण की शिकायतों पर मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम आयुक्त सहित एक्सईएन 27 जुलाई को वार्ड 17 में पहुंचे थे। उस दौरान डिप्टी मेयर ने एक्सईएन पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम धर्मशाला के डिप्टी मेयर सर्वचंद गलोटिया से बदसलूकी मामले में प्रदेश जयराम सरकार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एक्सईएन सतनाम सिंह परमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने इसके लिए बाकायदा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग से जारी आदेश की प्रति में लिखा है कि डिप्टी मेयर ने रिपोर्ट किया था कि वार्ड नंबर 17 की एक महिला की ओर से सार्वजनिक रास्ते/भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी।

विज्ञापन


उसकी मदद के लिए नगर निगम के एक्सईएन की तरफ से रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही थी। इसके निरीक्षण के दौरान नगर निगम के एक्सईएन सतनाम सिंह ने आयुक्त की मौजूदगी में उनके साथ बदतमीजी की थी। आदेश में आगे लिखा है कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज रूल्स से प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल की एक्सईएन सतनाम सिंह तो तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में संबंधित अधिकारी बिना पूर्व सूचना के हेडक्वार्टर को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते। 

गौरतलब है कि विकास कार्यों का जायजा लेने और अतिक्रमण की शिकायतों पर मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम आयुक्त सहित एक्सईएन 27 जुलाई को वार्ड 17 में पहुंचे थे। उस दौरान डिप्टी मेयर ने एक्सईएन पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे। इस मामले को उमर उजाला ने ही प्रकाशित किया था। उसके पश्चात धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में मिलकर डिप्टी मेयर सर्व चंद गलोटिया और वार्ड 17 की पार्षद डिंपल ने एक्सईएन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


तब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। वहीं, वार्ड 17 की पार्षद डिंपल ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक विशाल नैहरिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निगम के सभी अधिकारियों को चुने हुए पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का सही ढंग से समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें