फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मेडिकल पीजी कोर्स के लिए 22 से शुरू होगी पहले राउंड की काउंसलिंग

Fri, 16 Sep 2022 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एमडी, एमएस और डीएनबी के लिए 20  सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 22 सितंबर से पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मेडिकल की पीजी के विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि ने सभी तैयारियां कर ली हैं। एमडी, एमएस और डीएनबी के लिए 20  सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 22 सितंबर से पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस दौरान अगर अभ्यर्थी की कोई आपत्ति होगी तो वह प्रमाण सहित प्रस्तुत कर सकता है। ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर की अंतिम व सामान्य संयुक्त राज्य मेरिट सूची में सुधार और प्रदर्शन 24 सितंबर तक किया जा सकेगा। 26 से 29 सितंबर तक पाठ्यक्रम एवं कॉलेजों के विकल्पों को भरने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

बाद में एक अक्तूबर को पहली मेरिट सूची, जबकि तीन को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले दौर के बाद आवंटित पाठ्यक्रम और कॉलेज में प्रवेश के लिए रिपोर्ट की तिथि पांच अक्तूबर से आठ अक्तूबर रहेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पहले राउंड में जो सीटें बच जाएंगी, उसे दूसरे दौर की काउंसलिंग में भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें