फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कोरोना टेस्ट करवाने पर भड़के व्यापारी, बंद की दुकानें

Thu, 08 Apr 2021 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

  • ऊना में एसडीएम और व्यापारियों में तीखी नोकझोंक, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 
विज्ञापन
दुकानदारों से बात करतीं एसडीएम निधि पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टेस्ट करवाने को लेकर गुरुवार सुबह ऊना शहर के व्यापारियों व प्रशासन में तनातनी हो गई। गुस्साए व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद कर दीं। प्रशासन सभी दुकानदारों के कोरोना टेस्ट करवाने जा रहा था, लेकिन व्यापारी केवल लक्षण वाले दुकानदारों के ही टेस्ट करवाने की बात पर अड़े थे। इसी बीच एसडीएम व व्यापारियों में तीखी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन


एसडीएम सदर ने मौके पर व्यापारियों से टेस्ट करवाने का आग्रह किया। व्यापारियों के केवल लक्षण होने पर ही टेस्ट करवाने के तर्क को एसडीएम ने खारिज कर दिया। मामला बढ़ने पर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए व्यापारियों ने ऊना शहर में दुकानें बंद कर दीं। व्यापार मंडल ऊना के अध्यक्ष मोती लाल कपिला ने कहा कि प्रशासन मनमानी कर रहा है। टेस्ट न करवाने पर कार्रवाई के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

इस संबंध में डीसी ऊना से मिलकर मामला उठाया जाएगा। एसडीएम सदर निधि पटेल ने कहा कि कोई भी दुकानदार स्वेच्छा से आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में वह खुद व्यापारियों को टेस्ट करवाने का आग्रह करने गई थीं, लेकिन व्यापारी इसका विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें