फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्कूल बसों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य, इसके बिना नहीं होगी पासिंग

Fri, 29 Dec 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वीएलटीडी के अब स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


वीएलटीडी लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्कूल बसों में वीएलटीडी लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें