हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड के कारण झीलें और नदी-नाले भी जमने लगे हैं। घाटी में इन दिनों न्यूनतम पारा शून्य से 16 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। लाहौल के राशिल निवासी इंद्रजीत भानू ने मणिमहेश ट्रैक रूट पर अपने गांव से ठीक ऊपर बर्फ में तब्दील हुई खोलूडू झील (कुभरी) का मनमोहक नजारा कैमरे में कैद किया है।