फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने परिवार के साथ शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नवाया शीश

Mon, 23 Nov 2020 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मां नयना हर अच्छे कार्य में उनका साथ देती है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री नयना देवी में कही। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शीश नवाया। बेटे की शादी के बाद जेपी नड्डा ने परिवार सहित माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचकर परिवार ने मां नयना की पूजा की। बेटे-बहू के साथ आहुतियां भी डालीं। वहीं उसके बाद वह अपनी कुलजा माता के दर्शन के लिए दभट गए।

विज्ञापन


वहीं से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। नड्डा ने कहा कि उन्होंने मां नयना से पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आशीर्वाद लिया। कहा कि मां नयना उनके हर कार्य में उनका साथ देती है। मां से प्रार्थना की है कि उन्हें शक्ति प्रदान करे जिससे वो पूरी ताकत के साथ देश व समाज की सेवा कर सके।

उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ही माता जी से आशीर्वाद मिला है। वहीं बिहार में भाजपा को बड़ी जीत मिली है और जब भी उन्हें बड़ी जीत मिलती है तो माता नयना देवी को याद करते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा परिवार सहित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां नयना देवी के दरबार में पहुंचे। लगभग 12:30 पर जेपी नड्डा गुफा के समीप पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें