फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा विश्व विख्यात आज शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में टेंकेंगे माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर दौरा 1 दिन और बढ़ गया है। पहले नड्डा ने रविवार को वापस दिल्ली लौटना था, लेकिन अब नड्डा सोमवार को विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शीश नवाकर अपनी कुल देवी के मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं से वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

श्री नयना देवी मंदिर पहुंचने पर उन्हें मंदिर न्यास की ओर से सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिलासपुर दौरा प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर कुछ हद तक विराम लगाने में सफल रहा है। प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर में चल रही जुबानी जंग अब थमती सी नजर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान जिस तरह मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई है, उससे लगता है कि पार्टी में चल रही गुटबाजी पर काफी हद तक विराम लग गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अध्यक्ष के बिलासपुर दौरे के बाद चुप्पी साध ली है। वहीं नड्डा ने भी पार्टी को एक साथ रहने का साफ संदेश दिया है। इसके बाद से सीयू मसले पर चल रही जुबानी जंग पर विराम लगा है। वहीं, प्रदेश सरकार ने भी सीयू को अपनी प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें