फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल खिलाड़ी पर महिला से छेड़खानी का आरोप, माफी मांग छुड़वाई जान

Sun, 11 Oct 2020 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ऊना में रविवार को रणजी और आईपीएल खिलाड़ी पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामला गरमाता देख उक्त खिलाड़ी ने महिला से माफी मांग जान छुड़वाई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। अब खिलाड़ी को सोमवार को एएसपी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली में रह रहे एक खिलाड़ी ने रास्ते पूछने को लेकर एक महिला से अभद्र व्यवहार कर दिया। इस पर महिला ने आपत्ति जाहिर की। मामला गरमाने पर मौके पर लोग जुट गए।

हालांकि समझौता होने पर मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी का ससुराल ऊना में है। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल पर लाई है। सोमवार को खिलाड़ी को एएसपी के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें